CG Update : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर के द्वारा आयोजित हाईस्कूल कक्षा 10वीं व हायर सेकण्डरी कक्षा 12वीं सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च एवं अप्रैल 2026 का समय सारिणी घोषित कर दिया गया है, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हायर सेकण्डरी की परीक्षा 16.03.2026 से शुरू होकर 08.04.2026 तक तथा हाईस्कूल की परीक्षा17.03.2026 से शुरू होकर 07.04.2026 तक हो सकेगी।
अभ्यर्थियों का परीक्षा का समय सुबह 08:00 बजे से लेकर 11:45 बजे तक हो सकेगा।
अभ्यर्थियों को सुबह 08:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में स्थान ग्रहण करना होगा। उत्तर पुस्तिका का वितरण सुबह 08:35 बजे तक, प्रश्न पत्र अध्ययन हेतु वितरण सुबह 08.40 बजे से तथा उत्तर लेखन कार्य सुबह 08:45 बजे से 11:45 बजे तक किया जाएगा।
आवश्यकता पड़ने पर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा परीक्षा की तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है। सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा कार्यक्रम का भली-भांति अवलोकन कर समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचें तथा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा में सम्मिलित हो।