CG Update : जिला कांकेर के पखांजूर नामक क्षेत्र से पानी पिने के बहाने घर में घुसा था युवक और नाबालिक से किया था दुष्कर्म जिसका मामला सामने आया है। बतादे की पुलिस ने इस गंभीर अपराध करके फरार चल रहे 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जो की नाबालिक के घर में पानी पिने के बहाने घुसा था उसी समय आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
बतादे की आरोपी ने घर में नाबालिग को अकेला देखकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत वहा से फरार हो गया था परिजनों की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज हुआ और जाँच शुरू कर 52 वर्षीय आरोपी को धर दबोचा।
पूरा मामला क्या है
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला दिनांक 17.01.2026 का है। पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराया की घटना के समय नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे के करीब ग्राम पीवी 59 के निवासी विकास बाईन उम्र 52 वर्षीय युवक वहां पहुंचा और लड़की से पानी मांगा। लड़की पानी देने आई आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन कमरे के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय आरोपी ने पीड़िता को यह धमकी दी की अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा।
पुलिस ने धारा 64(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विकास बाईन को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।





