CG Dhamtari News : धमतरी जिले में फिर एक बार भीषण सड़क हादसा हुआ है सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत निकलकर सामने आ रही है तथा 4 लोग घायल बताये जा रहे है पूरा मामला धमतरी जिले के ग्राम के ग्राम देमार का बताया जा रहा है। घायलों का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में निरंतर जारी है। यह मामला दिनांक 27.01.2026 दिन मंगलवार का है।
रायपुर से लौट रही कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे जो की कांकेर जिले के पखांजूर निवासी बताये जा रहे है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल अर्जुनी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





