न्यूज़ टेक्नोलॉजी क्रिकेट स्पोर्ट्स जॉब - वैकेंसी बिजनेस अन्य

---Advertisement---

CG Update : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहित लड़की ने की आत्महत्या, सास-ससुर समेत पति हुआ गिरफ्तार

On: February 11, 2026 11:49 AM
Follow Us:
CG Update
---Advertisement---

CG Update : मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जिला जांजगीर-चांपा का है जहां दहेज के नाम पर प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता लड़की ने आत्महत्या की इस मामले में पुलिस ने पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार, मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा निवासी जागृति श्रीवास का विवाह वर्ष 2024 में महेश श्रीवास के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद से उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया जा रहा है कि पति द्वारा मारपीट और सास-ससुर की गाली-गलौज से परेशान होकर दिनांक 08.12.2025 को जागृति ने घर में रखा कीटनाशक जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल बिलासपुर में उसकी मौत हो गई है।

जांच एवं परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पति महेश श्रीवास, सास राजकुमारी और ससुर अशोक श्रीवास के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेजा।

छत्तीसगढ़ की हर छोटी बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहे apniautomotive.in से।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment